नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोतीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,310 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 257/2024, धारा 363, 376(2N) भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दानबहादुर उर्फ दन्नु उर्फ दुर्गेश पुत्र धर्मपाल यादव नि0ग्राम मर्चौर (बाबू पुरवा) थाना परसपुर जनपद गोण्डा को थाना मोतीगंज पुलिस के द्वारा कहोबा बाजार बैंक के आगे रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।थाना मोतीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की को विपक्षी द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में मु0अ0सं0- 257/2024, धारा 363 भादवि बनाम दुर्गेश यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीडिंता के वयान के आधार पर अभियोग में धारा 376(2N) भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। आज दिनांक 25.06.2024 को नामजद आरोपी अभियुक्त दानबहादुर उर्फ दन्नु उर्फ दुर्गेश पुत्र धर्मपाल यादव नि0ग्राम मर्चौर (बाबू पुरवा) थाना परसपुर जनपद गोण्डा को थाना मोतीगंज पुलिस के द्वारा कहोबा बाजार के बैंक के आगे रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त
दानबहादुर उर्फ दन्नु उर्फ दुर्गेश पुत्र धर्मपाल यादव नि0ग्राम मर्चौर (बाबू पुरवा) थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!