नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नहाने गया युवक गहरे पानी मे लापता गोताखोर कर रहे तलाश जुटी भीड़

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,633 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । कर्नलगंज सरयू नदी में नहाने गया 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। वहीं नदी में मगरमच्छ देखे जाने से सरयू घाट पर हड़कंप का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पानी में डूबे युवक को बाहर निकालने के को जद्दोजहद चल रही है। सरयू तट पर डूबे युवक के कपड़े व आधार कार्ड मिले है। जिससे शिनाख्त कराई जा रही है। शनिवार दोपहर बाद एक 23 वर्षीय युवक सरयू नदी के कटरा घाट पर स्नान कर रहा था। घाट पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद वह पानी में ही गायब हो गया। यह मंजर देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर कोतवाल निर्भय नारायण सिंह व चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरयू घाट पर पानी में डूबे युवक के कपड़े मिले है। जिसमें मौजूद आधार कार्ड पर उदयपाल पुत्र चन्द्रपाल उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी खोदहरी पुरवा भदैयां थाना कटरा बाजार है। पुलिस ने नावों के सहारे डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। नदी में पानी अधिक होने के चलते युवक का पता नहीं चल पा रहा है। कोतवाल ने युवक की तलाश के लिए घाघरा घाट से गोताखोरों को बुलाया है। घाट पर मौजूद लोगों की माने तो कई दिनों से नदी में मगरमच्छ देखे जा रहे थे। जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। कुछ लोग युवक के डूबने का कारण मगरमच्छ का हमला भी मान रहे है। वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय का कहना है कि नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी जैसे कोई संकेत नहीं है। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से युवक डूब गया है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि स्थानीय तैराकों व मछुवारों की मदद से डूबे युवक की तलाश की जा रही है। पानी अधिक गहरा होने के चलते दिक्कत आ रही है। युवक को तलाशने का पूरा प्रयास जारी है। गोताखोरों को बाराबंकी से बुलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!