नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जम्बू अपडेट – श्रद्धालु पहुंचे घर,जिलाधिकारी का कड़ा निर्देश,इलाज में लापरवाही की तो खैर नहीं

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,808 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा l जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जम्मू के रियासी जिले में हुई दुर्घटना के पीड़ित श्रद्धालुओं को हर संभव मदद एवं उच्च कोटि के उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी विश्वामित्र को इससे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बीती 09 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जनपद में श्रद्धालुओं से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में घायल 4 श्रद्धालु गोंडा जनपद में अपने निवास पर वापस आ गए हैं। इनमें, एक महिला के पैर में फ्रैक्चर है उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है जबकि अन्य को हल्की चोट आई है। गोंडा वापस आने वाले श्रद्धालुओं में देवी प्रसाद गुप्ता पुत्र सूर्यनाथ गुप्ता निवासी ग्राम भिखारीपुर तहसील मनकापुर, नीलम गुप्ता पत्नी देवी प्रसाद, प्रिंस गुप्ता पुत्र देवी प्रसाद पलक गुप्ता पुत्री देवी प्रसाद निवासी ग्राम भिखारीपुर तहसील मनकापुर शमिल हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने घायलों को बेहतरीन मेडिकल सुविधा देने के निर्देश दिए है। वह खुद इनकी स्थिति का जायजा ले रहीं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है, भविष्य में भी हर प्रकार की मदद के लिए तत्पर रहेगें। उन्होंने मौके एसडीएम मनकापुर को निर्देश दिये कि वे सुनिश्चित करें कि घायलों के इलाज में किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही न होने पाये तथा व्यक्तिगत रूचि लेकर घायल श्रद्धालुओं को बेहतरीन मेडिकल सुविधा मुहैया करायें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!