नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बकरा ईद त्योहार को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,587 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा। जनपद गोंडा के थाना मोतीगंज परिसर में बकरा ईद त्योहार को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा तथा थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में मोतीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई बैठक में क्षेत्र के मौलाना वह थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित दर्जनों लोग शामिल हुए बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने बैठक में आए हुए सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि त्योहार को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं इसमें अगर कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसकी खैर नहीं वहीं थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह ने आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की की बकरा ईद में कुर्बानी को अपने घरों पर करें किसी भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना करें और सभी लोग त्योहार को हंसी-खुशी मनाई थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की की प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए केवल बकरे की कुर्बानी होनी चाहिए इस दौरान क्षेत्र से आए हुए सभी लोगों से थाना अध्यक्ष ने आह्वान किया कि सभी जति धर्म के लोग अपने-अपने त्यौहार अपने-अपने तरीके से मनाई जिससे कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा अमन चैन बन रहे थाना अध्यक्ष ने आए हुए सभी समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि सभी लोगों का त्यौहार बराबर होता है वह कोई भी त्यौहार हो और सभी लोगों को मिलजुल कर आपके भाईचारे के साथ अपने-अपने त्यौहार मनाना चाहिए अगर त्यौहार में कोई भी व्यक्ति अराजक तत्व गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!