चीफ फार्मासिष्ट को दी गई भाव भीनी विदाई
1 min read
5,095 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। पुलिस चिकित्सालय में तैनात चीफ फार्मासिस्ट वेद प्रकाश शुक्ला को सेवा निर्वित्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्षदाता डॉक्टर टीपी जायसवाल ने कहा कि चीफ फार्मासिस्ट वेद प्रकाश शुक्ला ने बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। उन्हों ने विभाग की सेवा ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन किया। उन के सेवा निर्वित्त होने पर हम लोगो को बहुत ही दुख है लेकिन जो भी व्यक्ति सरकारी सेवा में आता है उसी दिन ही उस की सेवा निर्वित्त की तारीख निर्धारित हो जाती है। डॉक्टर गुलाम मुइनुद्दीन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, बागेश्वर प्रताप सिंह, एक्सरे टेक्नीशियन शैलेश कुमार दिर्वेदी, राजकीय डिप्लोमा संघ के अध्यक्ष पी सी श्रीवास्तव, महामंत्री ब्रजेश कुमार, उमेश कुमार सिंह धुप कुमार पांडेय अशोक कुमार, नन्द किशोर, मचलू, राज किशोर, रेडियो पुलिस विभाग से एम एन सिंह, सुमित कुमार मिश्रा, अनिल कुमार, चतुर्थ श्रेणी संघ के अध्यक्ष राज करन यादव सहित आदि लोगो ने मार्ल्यापण कर के विदाई दी।
