गायब बालक को 2 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद परिजनों के किया सुपुर्द परिजनों ने पीआरबी पुलिस को दिया धन्यवाद।
1 min read
5,848 views
मोहम्मद सुलेमान,/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के ठठिया मजरे से गायब बालक दो घंटे मे परिजनो को मिला परिजनो ने पीआरबी को दिया धन्यवाद स्थानीय लोग पीआरबी की सतर्कता का कर रहे तारीफ।
मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के ठठिया मजरे रहने वाले शैलेन्द्र तिवारी का दस साल का बेटा श्रेष्ठ तिवारी अपनी दादी साथ शुक्रवार की शाम नवाबगंज बाजार साइकिल लेकर तेल की पेराई करने गया था वह बाजार पहुंचा वैसे ही एक अधेड़ व्यक्ति आया और बालक को फुसलाकर साइकिल समेत लेकर चला गया पर इसी बीच पीआरबी 5651 की टीम देखकर अधेड़ व्यक्ति बालक को छोडकर फरार होगया जब पीआरबी टीम बालक के पास पहुची तो बालक ने अपनी व्यथा बताया पीआरबी टीम की सतर्कता से बालक को परजनो को सुपुर्द कर दिया गया है इस काम से स्थानीय लोग पीआरबी टीम के सतर्कता की प्रशंसा कर रहै है। इस घटना बाबत पीआरबी के कांस्टेबल यशवंत राव ने बताया कि बालक सकुशल परिजनो को सौप दिया गया है वही इस बेहतर काम को लेकर गोंडा पुलिस ने एक्स पर डाल दिया है स्थानीय लोग पीआरबी टीम के काम की तारीफ कर रहे हैं। टीम मे चालक राकेश पांडेय अचल मौर्या भी थे।
