असामाजिक तत्वों द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्टर से तोड़े जाने के संबंध में गोंडा में जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया
1 min read
5,292 views
राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज (गोंडा ) उज्जैन मध्यप्रदेश में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्टर और लोहे की रॉड से छतिग्रस्त कर दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे संज्ञान में लेते हुए अजर्क संघ के जिलाध्यक्ष गोंडा राम प्रसाद वर्मा की अगुवाई में दर्जनों लोग जिलाधिकारी गोंडा को राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया जिसमें राष्ट्रपति महोदय से अर्जक संघ जिला इकाई गोंडा ने मांग की है की वायरल वीडियो की न्यायिक जांच कराकर घटना में शामिल सभी दोषियों पर कठोर कारवाही के साथ सरदार पटेल जी की प्रतिमा को दोबारा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग की है जिला अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा ने बताया कि यह घटना एक ऐसे व्यक्तित्व का अपमान है जिसने सकड़ों देशी रियासतों का देश में विलय कराकर देश की अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान दिया था बिना पटेल जी के आधुनिक भारत की कल्पना नहीं की जा सकती थी ऐसे में उनका अपमान किया जाना बहुत ही निंदनीय है हम सभी इसका विरोध करके हैं और अगर समय रहते प्रतिमा दुबारा नहीं स्थापित की गई तो हम सभी उज्जैन पहुंच कर घटना स्थल पर अनशन और धरना प्रदर्शन शुरू करने पर विचार करेंगे ज्ञापन देने वालों में अर्जक संघ जिला अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार वर्मा ,शिव प्रसाद वर्मा एडवोकेट ,राम दल पटेल सामाजिक चिंतक, डॉ राम बहाल वर्मा ,राम सेवक यादव ऐडवोकेट,संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट, ब्रजेश कुमार वर्मा एडवोकेट,राम राज चौरसिया एडवोकेट,मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,शैलेंद्र कुमार पटेल एडवोकेट,शिव कुमार भारती,हरिभान वर्मा, विक्रम पटेल मंडल अध्यक्ष सरदार सेना, चंद्र भान वर्मा एडवोकेट,राम सिंह वर्मा एडवोकेट और अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
