नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल ने थाना खोडारे का किया ओचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

1 min read

 6,562 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /! पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने थाना खोड़ारे का किया औचक निरीक्षण, शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण व अभिलेखों के सही ढंग से रखरखाव व साफ सफाई हेतु दिये निर्देश-

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने थाना खोड़ारे का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, CCTV, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, मेंस, थाना परिसर व आरक्षी बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने रिकार्डो को अद्यतन करने व साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, ड्यूटी रजिस्टर व नक्शा नौकरी का निरीक्षण कर सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आई0जी0आर0एस0/जनशिकायतों के सम्बन्ध में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की साथ ही ऑपरेशन दृष्टि के तहत अपने थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक कैमरे लगवाने व मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर पीआरओ व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!