नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हुसैन ने दिया दुनिया को इंसानियत का पैगाम : डॉक्टर सत्येंद्र सिंह 

1 min read

 3,536 views

हुसैन ने दिया दुनिया को इंसानियत का पैगाम : डॉक्टर सत्येंद्र सिंह

 

नवाबगंज व ग्रामीण क्षेत्रों 

आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम 

 

 

पालिका अध्यक्ष ने खूबसूरत ताजिया रखने वाले ताजियादारों को किया सम्मानित

 

 

नवाबगंज /गोंडा 

कर्बला के बहत्तर जानिसारों की याद में मोहर्रम यानि यौम-ए-आशूरा का जुलूस अकीदत और एहतेराम के साथ निकाला गया। मोहर्रम कमेटी की निगरानी में सभी ताजिया स्थापित स्थानो से निकाल कर गांधी चौक पर एकत्रित किया गया। जुलूस के दौरान किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न होने पाये इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। जुलूस में जुल्फिकार, बुर्र्राक, चमकीले कुमकुमे व सींक की खुबसूरत ताजिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के विभिन्न भाग से जवाहर चौक होते हुए जुलूस गांधी चौक से जुलूस तिकोना पार्क पहुंचा। जहां पहले ही हजारों की तादाद में लोग जमा थे। यहां उर्स एकता कमेटी के तत्वावधान में कौमी एकता मंच स्थापित किया गया। हिंदू मुस्लिम एकता का मंच पर जहा  नवाबगंज के पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, मौजूद थे वही एस एम आई एजुकेशनल ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर सैय्यद हाफिज अली, नवी बक्श कादरी नवाबगंज कोतवाल मनोज कुमार राय, सरदार जिंदर सिंह जुबेर अंसारी , शाबान अली हनफी सहित क्षेत्र के सभी धर्मों के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर हक और इंसानियत की राह दिखाने वाले एमामे हुसैन के प्रति अपनी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही जुलूस में शामिल सभी अकीदतमंदों को एमामे हुसैन से सच्ची मोहब्बत करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अंजुमन मिल्लते इस्लामिया सुनेहरा अखाड़ा दाल मंडी जनपद अयोध्या के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा मंच से ही जुलूस में सबसे खूबसूरत ताजिया रखने वाले ताजियादारो सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शब्बीर संचरही दूसरा स्थान जहीर संचरही और तीसरा स्थान वारिस अली संचरही को प्रदान किया गया। यहां से जुलूस भ्रमण करते हुए कटी तिराहा पहुंचा यहां मदरसा दारुल अमन के ग्राउंड में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हुसैन के शहादत पर रोजा रखे रोजेदारों ने इफ्तार किया और बच्चो ने मेले का आनन्द लिया। जुलूस देर शाम फैजाबाद रोड स्थित नगवा मोड पर कर्बला झील पहुंचा। जहाँ ताजियादारो ने या हुसैन की सदाओ के साथ सभी ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया।

करतब खेल खिलौने से भी आबाद रहा बाजार

नवाबगंज बाजार के मोहर्रम जुलूस के अवसर पर न करके जवाहर चौक से लेकर कर कटी तिराहा तक जहां बाजार से बड़े बूढ़ों की भरमार थी वही बच्चे भी अपनी मनपसंद के खिलौने व मेले का आनंद लेते रहे ।

पुलिस के साथ-साथ भी प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे मौके पर

पुलिस के साथ  साथ साथ ही राजस्व विभाग से तहसील तरबगंज डॉक्टर पुष्कर मिश्रा राजस्व निरीक्षक नवाबगंज परशुराम मिश्रा नवाब गंज गिर्द के लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा  गौरव गांधी ने जुलूस उसके साथ साथ नगर का भ्रमण किया जिससे नगर में अमन शांति कायम रह सके ।

इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मुजीब एडवोकेट, शाबान अली हनफी, उस्मान राइन, कोतवाल नवाबगंज मनोज कुमार राय, अतिरिक्त इंचार्ज अरविन्द यादव, कस्बा प्रभारी नीरज सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, फारुक रैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!