मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) धानेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा नवरात्र एवं माहे रमजान का मुबारक महीना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देश पर धानेपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ धानेपुर कस्बा सहित अन्य स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया
थानाध्यक्ष ने बुधवार देर शाम को कस्बा धानेपुर सहित अन्य स्थानों पर पैदल गस्त कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि नवरात्रि एवं माहे रमजान का महीना चल रहा है सभी लोग इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जिससे कि क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनी रहे।