मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस ने पैदल गस्त कर बाजार वासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा। थाना अध्यक्ष प्रबोथ कुमार
ने मंगलवार देर शाम बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा क्षेत्र वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया थाना अध्यक्ष ने पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि आप लोगों को अगर कोई परेशानी हो या कोई भी अपराधिक व्यक्ति या अराजक तत्व आपको परेशान करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस का सहयोग ले पुलिस आपके मदद के लिए आपके सहयोग के लिए 24 घंटा तैयार है।उन्होंने कहा कि दिन हो या रात गर्मी हो या बरसात पुलिस आम जनता के साथ।
थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता से कहा कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी लोगों का कर्तव्य है।क्योंकि पुलिस आपकी मित्र है और आप पुलिस के मित्र हैं आप लोगों का सहयोग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।